--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: हेलमेट पहनने का दिया संदेश, गरियाबंद पुलिस ने

By NS
On: July 3, 2026 6:45 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद । CG NEWS: गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा-निर्देश में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा ‘‘ जनजागरूकता रथ ’’ के साथ हेलमेट रैली पुलिस लाईन गरियाबंद से शुरुआत करते हुए नगर भ्रमण किया गया।

– Advertisement –

Ad image

इस हेलमेट रैली का मुख्य उद्देश्य दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए प्रेरित करना था। रैली के दौरान पुलिस अधिकारी और जवान स्वयं हेलमेट पहनकर शामिल हुए, जो आम जनता के लिए एक अनुकरणीय संदेश था।

‘‘जनजागरूकता रथ’’ को बैनर, पोस्टर से जनगारूक करने के लिए तैयार किया गया है। रथ के माध्यम से शहर के प्रमुख चैक-चैराहों पर लोगों को तेज गति से वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे में गाड़ी न चलाने और हेलमेट की उपयोगिता, सायबर जागरूकता, महिला संबंधित अपराधों के संबंध में जागरूक करना है।

– Advertisement –

Ad image

गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं। हेलमेट किसी जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी कीमती जान की सुरक्षा के लिए जरूरी है। पुलिस ने चेतावनी के साथ-साथ समझाइश देते हुए कहा कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment