--विज्ञापन यहां--

CG News: स्कूल बसों पर बड़ी कार्रवाई, 18 बसों की जांच में

By NS
On: July 9, 2026 9:22 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद । CG NEWS: पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के विशेष दिशा-निर्देशन में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद पुलिस एवं परिवहन विभाग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों और निजी स्कूलों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 3 निजी स्कूलों श्रद्धा पब्लिक स्कूल , द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, एंग्लो एंजल्स पब्लिक स्कूल की 18 स्कूल बसों की सघन जांच की गई, जिसमें से नियमों का उल्लंघन करने वाली 06 बसों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

– Advertisement –

Ad image

बसों में सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच के दौरान बसों का फिटनेस सर्टिफिकेट समाप्त पाया गया और उसमें लगे अग्निशमन यंत्र भी एक्सपायर हो चुका था, जिस पर आरटीओ द्वारा मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। इसी दौरान सड़क पर वाहन चलाते हुए 07 स्कूली नाबालिक बच्चे भी पकड़े गए, जिन पर यातायात पुलिस ने सख्त एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

– Advertisement –

Ad image

गरियाबंद पुलिस और आरटीओ विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधनों को सख्त चेतावनी दी है कि सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। साथ ही पालकों से भी अपील की गई है कि वे अपने नाबालिक बच्चों को किसी भी परिस्थिति में दोपहिया या चैपहिया वाहन न सौंपें। आगामी दिनों में भी यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भोजपुरी इंडस्ट्री में बढ़ा विवाद: अंजना सिंह के समर्थन में उतरे एक्स पति यश कुमार, खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर लगाए गंभीर आरोप

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ

CG NEWS: नकटी में हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में माना

नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, सांसद विजय बघेल ने दी जिम्मेदारियों के निर्वहन की सीख

‘एक देश, एक चुनाव’ पर अभी करना होगा लंबा इंतजार! मानसून सत्र

दहेज की मांग, मारपीट, जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में कार्रवाई, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Leave a Comment