--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

By NS
On: July 1, 2026 3:24 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जांजगीर-चांपा । CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर तहसीलदार से शिकायत की गई है। पीड़ित महिला ने अपने पट्टाधारी मकान पर भी कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

– Advertisement –

Ad image

नवागढ़ के राछाभाटा निवासी विमला कौशिक ने तहसीलदार को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शासकीय भूमि पर बिना अनुमति निर्माण कार्य किया जा रहा है। शिकायत में एक शासकीय कर्मचारी और उसकी पत्नी पर अवैध कब्जे तथा दबाव बनाकर उनके मकान के हिस्से में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया है। आवेदिका ने भूमि सीमांकन, निर्माण कार्य पर रोक, अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले में प्रशासन से तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल शिकायत प्रशासन के पास पहुंच चुकी है। अब देखना होगा कि जांच के बाद राजस्व विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment