टिकेंद्र वर्मा @रानीतराई। भखारा थाना क्षेत्र के सेमरा मोड के पास हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना भखारा थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास हुई। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक का सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।घटना मंगलवार कि शाम कि बताई जा रही हैं.
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान धनेश्वर साहू उम्र 22 वर्ष ग्राम बोरेन्दा(रानीतराई )निवासी के रूप में हुई है। दुर्घटना में मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके कारण मृतक की पहचान करने में काफी दिक्कत हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव की पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम लिए भिजवा दिया है।





