रायपुर। CG NEWS: विनायक सिटी में महिलाओं के लिए आयोजित सावन उत्सव 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विनायक सिटी की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का आयोजन विनायक सिटी प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ श्रीमती राधा झा, श्रीमती नीतू पांडे, श्रीमती रीना पटनायक, श्रीमती समता भटनागर, श्रीमती अमृता सिंह एवं श्रीमती तरुणा डोंगरे का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, सिंगिंग, जोक्स, मिमिक्री सहित अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेशनल एंकर द्वारा किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
🌸 तीन सावन क्वीन का हुआ चयन
इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में तीनों ब्लॉकों से एक-एक सावन क्वीन का चयन लकी ड्रॉ/लॉटरी के माध्यम से किया गया।
* A Block — श्रीमती प्रियंका ठाकुर
* B Block — श्रीमती डिंपल साहू
* L Block — श्रीमती प्रगति टेम्भरे
तीनों सावन क्वीन का चयन उपस्थित महिलाओं के बीच लॉटरी के माध्यम से किया गया, जिसे लेकर सभी में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका ठाकुर ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समिति सदस्यों, सहयोगी महिलाओं, प्रतिभागियों एवं विनायक सिटी के सभी निवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेल-जोल, सौहार्द और सामुदायिक भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं।
सावन उत्सव के दौरान पूरे विनायक सिटी में उत्सव, उमंग और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम ने सभी के लिए यादगार पलों और सुखद अनुभवों की सुंदर स्मृतियां छोड़ीं।
— विनायक सिटी प्रबंधन समिति, रायपुर







