रायपुर । CG NEWS: राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के आवास “महतारी अँगना” में आज सावन उत्सव की धूम रही। सावन के रंग में रंगी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ कई तरह के खेल और नृत्य का आनंद लिया।
नेताम ने बताया कि हरेली, तीज एवं सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभाओं को सामने लाना है। आयोजन में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

महिला कांग्रेस की नेशनल कॉर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने बताया कि पारंपरिक रंग और उत्साह के साथ आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल, सरायपाली विधायक चातुरी लाल नंद, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, छन्नी साहू एवं अनीता शर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रीति उपाध्याय शुक्ला
नेशनल कोऑर्डिनेटर
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस
मोबाइल: 9685013111







