--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: लगातार बारिश के बीच कोंडागांव में स्कूल बंद

By NS
On: September 26, 2026 12:02 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


कोंडागांव। SchoolHoliday: जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश और नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कोंडागांव की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश में बताया गया है कि अत्यधिक बारिश और नदी-नालों में उफान की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। वहीं, शासकीय विद्यालयों में 26 सितंबर को आयोजित होने वाली तिमाही परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्यों/प्रधान अध्यापकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment