--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: योग दिवस पर गरियाबंद पुलिस का पर्यावरण

By NS
On: June 21, 2026 4:54 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद। CG NEWS: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को सिटी कोतवाली गरियाबंद थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

– Advertisement –

Ad image

वृक्षारोपण कार्यक्रम उप पुलिस अधीक्षक (DSP) गोपाल वैश्य एवं थाना प्रभारी निरीक्षक शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान थाना परिसर में विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि योग केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है। इसी भावना के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment