--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से सामुदायिक

By NS
On: September 23, 2026 4:14 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


आरंग/रायपुर। CG NEWS: आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पारागांव में विकास कार्यों को नई गति देते हुए कुल 70 लाख रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसके तहत ग्राम में 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन तथा 20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के कार्यक्रम में हुई थी विकास कार्यों की घोषणा
ग्राम पारागांव में विकास कार्यों की यह सौगात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के 8 मार्च 2026 को ग्राम पारागांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप मिली है। मुख्यमंत्री साय जी चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज केंद्र महासमुंद के वार्षिक अधिवेशन-2026 के अवसर पर ग्राम पारागांव पहुंचे थे। इस दौरान ग्राम के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये तथा सीसी रोड निर्माण हेतु 20 लाख रुपये, कुल 70 लाख रुपये की घोषणा की गई थी।

– Advertisement –

Ad image

अब इन विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत होने से ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है।

गांव में मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं
सामुदायिक भवन निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं सीसी रोड के निर्माण से आवागमन की सुविधा और बेहतर होगी तथा ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। दोनों विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम पारागांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रयासों से मिली सौगात
क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में ग्राम पारागांव के लिए यह महत्वपूर्ण स्वीकृति मिली है। गुरु खुशवंत साहेब जी आरंग विधानसभा क्षेत्र में सड़क, भवन, शिक्षा, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर पहल कर रहे हैं।

मंत्री गुरु साहेब जी ने मुख्यमंत्री जी के प्रति जताया आभार
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने ग्राम पारागांव के विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गांवों में विकास की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। आरंग विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास का लाभ पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, “आरंग विधानसभा का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर आमजन के जीवन को सुगम बनाना हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी आरंग विधानसभा के गांवों में विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।”

पारागांव के विकास को मिलेगी नई दिशा
ग्राम पारागांव में एक साथ सामुदायिक भवन और सीसी रोड के लिए स्वीकृत 70 लाख रुपये की राशि से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पतोरा में बाहर से लाकर मवेशी छोड़ने से किसान परेशान, सरपंच एवं ग्रामीणों ने दी थाने में शिकायत की चेतावनी

सेलूद में ट्रांसफार्मर खराब, गुरुवार को बदलेगा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को अंधेरे में गुजारनी पड़ेगी रात

CG NEWS: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का

राशन कार्ड से 13 वर्षीय दिव्यांग बेटे का नाम कटा, गुहार लगाने पहुंचे माता-पिता; सीईओ ने दिए आधार अपडेट के निर्देश

करका के जंगल में कटाई-अतिक्रमण का बड़ा खुलासा 10 साल में 30 हजार पेड़ कटने का प्रारंभिक अनुमान, 35 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण; 1100 से ज्यादा पेड़ों पर गडलिंग के निशान, ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में भी वन क्षरण के संकेत

जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने सामान्य सभा में तय की अधिकारियों की जवाबदेही

Leave a Comment