--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: बरसात में बढ़ी चिंता: जर्जर स्कूल भवनों में

By NS
On: June 23, 2026 11:34 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खैरागढ़। CG NEWS: खैरागढ़ जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन कई शासकीय स्कूल भवनों की जर्जर स्थिति विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बरसात के मौसम में कमजोर छतों और क्षतिग्रस्त दीवारों वाले भवनों में हादसे की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूल वर्षों से मरम्मत की मांग कर रहे हैं। कई भवनों में छत से पानी टपकने, दीवारों में दरारें आने और प्लास्टर झड़ने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि जिन स्कूल भवनों को अत्यधिक जर्जर और बच्चों के लिए असुरक्षित पाया गया है, वहां कक्षाएं संचालित नहीं की जा रही हैं।

ऐसे स्कूलों की पढ़ाई पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या अन्य सुरक्षित स्थानों पर कराई जा रही है ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो। विभाग के अनुसार जिले के 37 स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए राशि जारी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मरम्मत कार्य जल्द शुरू कर भवनों को सुरक्षित बनाया जाएगा।

 

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment