--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : फरसगांव में NH-30 के डिवाइडर से निकली चिंगारी,

By NS
On: June 30, 2026 5:14 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


कोंडागांव। CG NEWS : फरसगांव नगर के अस्पताल चौक स्थित मंसा ठेला के सामने मंगलवार रात करीब 9 बजे नेशनल हाईवे-30 के डिवाइडर से लगातार चिंगारी निकलने की घटना सामने आई। लोहे के डिवाइडर में करंट फैलने की आशंका के चलते आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिवाइडर के लोहे के हिस्से से लगातार चिंगारियां निकल रही थीं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलते ही आसपास मौजूद कुछ युवाओं ने सतर्कता दिखाते हुए डिवाइडर के पास निगरानी शुरू कर दी और राहगीरों व वाहन चालकों को उससे दूर रहने की सलाह दी, ताकि कोई अनजाने में डिवाइडर को स्पर्श न कर बैठे।

– Advertisement –

Ad image

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को दी। विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चिंगारी निकलने और करंट फैलने की आशंका का वास्तविक कारण क्या है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट, भूमिगत विद्युत लाइन में खराबी या किसी विद्युत तार के संपर्क में आने जैसी संभावनाएं जताई जा रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो जाती, लोगों से अपील की गई है कि अस्पताल चौक स्थित उक्त डिवाइडर के पास अनावश्यक रूप से न जाएं तथा बच्चों को भी उससे दूर रखें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment