सात सूत्रीय प्रस्ताव पारित
बेमेतरा राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के प्रबंध कारीणी एवं कार्यकारिणी की जिला स्तरीय बैठक परशुराम चौक में विश्रामगृह स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा की अध्यक्षता एवं आचार्य बलदेव शास्त्री प्रदेश सचिव विकास घर दीवान, राजेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष डॉ शिरीष शर्मा, संभागीय महासचिव चंद्रिका प्रसाद शर्मा, शेषनारायण तिवारी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में आठ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। प्रारंभ में समाज के जिला अध्यक्ष डॉ शिरीष शर्मा ने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ।उन्होंने जिला में चार ब्लॉक 9 तहसील एक नगर पालिका 7 नगर पंचायत तथा तीन विधानसभा में सामाजिक संगठन की प्रगति को प्रतिपादित किया।
प्रदेश सचिव विकास घर दीवान ने 90 विधानसभा में समाज का सशक्त सामाजिक संगठन तथा प्रांत व्यापी सामाजिक जनगणना तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को आर्थिक सहयोग के लिए निर्धन सहायता कोश की आवश्यकता पर बल दिया।
बेमेतरा ब्लाक अध्यक्ष भावेश शर्मा तथा प्रदीप दुबे ने समाज में अंतर जाति विवाह पर रोक लगाने की सामाजिक नियम बनाने तथा पारिवारिक सम्मेलन आयोजित कर नई पीढ़ी को अधिक से अधिक शामिल करने की पहल करने की अपील की।
बेरला ब्लॉक अध्यक्ष राजेश दुबे ने सामाजिक कार्यक्रमों में निश्चित रूप से उपस्थित होने का आह्वान किया उक्त अवसर पर आचार्य बलदेव शास्त्री ,डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी ,कृपा शंकर त्रिपाठी ,चंद्रिका प्रसाद शर्मा, शेषनारायण तिवारी, मनोज मिश्रा ,विवेकधर दीवान, रीता पांडे ,उमा तिवारी, हितेंद्र तिवारी, पंडितप्रशांत तिवारी ,राजकुमार शर्मा, कनक लता मिश्रा, शिल्पी मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किये
बैठक में आठ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। 1. 90 विधानसभा क्षेत्र में सशक्त सामाजिक संगठन बनाया जाएगा।
2. समय-समय पर पारिवारिक सम्मेलन होंगे।
3. मृत्यु भोज में सादगी।
4. महिला युवा पुरोहित किसान व सांस्कृतिक मंच का विस्तार।
5. अंतर जाति विवाह पर रोकथाम के लिए सख्त सामाजिक नियम व कड़ाई से पालन किया जावे।
6. सर्व ब्राह्मण समाज के आयोजित कार्यक्रमों में बिना किसी विशेष कारण के उपस्थिति की अनिवार्यता होनी चाहिए।
7. राजनीति नौकरी व्यवसाय पूजा पाठ अन्य विविध क्षेत्रों में कार्यरत समाज के सदस्यों का सामाजिक संगठन भरपूर सहयोग करेगा।
8. समाज के सदस्य एक दूसरे के प्रति सद्भावना व सहयोग भावना रखेंगे।
प्राप्त प्रस्ताव व समर्थन के आधार पर सर्व सहमति से संगठन का विस्तार किया गया चयनित पदाधिकारी निम्न अनुसार हैं।
प्रदेश सचिव राजेंद्र शर्मा, बेमेतरा, संभागीय महासचिव चंद्रिका प्रसाद शर्मा बीजाभाठ, शेषनारायण तिवारी बेहरा, संभागीय सचिव डॉक्टर सतीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष किशोर दुबे, जिला महासचिव ,प्रदीप दुबे , मनोज मिश्रा, पंडित आशीष तिवारी, जिला संगठन सचिव प्रमोद पांडे एवं प्रदीप शुक्ला जिला सचिव कृपा शंकर त्रिपाठी , कृष्णा प्रसाद तिवारी अशोक मिश्रा, बेमेतरा ब्लाक अध्यक्ष भावेश शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा,बेरला ब्लॉक अध्यक्ष राजेश दुबे।महिला मंच जिला अध्यक्ष उमा तिवारी ,उपाध्यक्ष अद्वितीय पांडे, कनक लता मिश्रा, रीता पांडेय, महासचिव वर्षा गौतम ,सचिव निशा तिवारी श्रद्धा शर्मा, तहसील अध्यक्ष निशा चौबे ,ब्लॉक उपाध्यक्ष पार्वती दुबे ,नगर अध्यक्ष शिल्पी मिश्रा।उपाध्यक्ष शिखा चौबे, अन्नपूर्णा दुबे ,महासचिव करुणा तिवारी, संगठन सचिव आरती तिवारी, रिंकी पांडे, मीनाक्षी तिवारी चयनित हुए। बैठक में मुख्य रूप से नरेंद्र शर्मा ,राजकुमार शर्मा ,परमेश्वर प्रसाद तिवारी ,राम नारायण पाठक ,अशोक मिश्रा, शेषनारायण मिश्रा, ऋषि कुमार तिवारी ,मणि शंकर दीवान, सुरेश शर्मा, जितेंद्र तिवारी, राम चौबे, मंजू शर्मा, पूजा शर्मा, अनु पांडे, निवेदिता तिवारी, अनीता मिश्रा, सरोज चौबे, बलदाऊ प्रसाद, राजीव दुबे मीना त्रिपाठी, नागेंद्र शर्मा सहित विप्रजन शामिल थे।





