--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 50 से

On: June 17, 2026 11:19 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 50 से अधिक ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान कई चालक बिना वैध लाइसेंस, निर्धारित वर्दी और आवश्यक दस्तावेजों के वाहन चलाते पाए गए।

बताया जा रहा है कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में ऑटो और ई-रिक्शा चालक बेतरतीब तरीके से वाहन चला रहे हैं, जिससे विभिन्न चौक-चौराहों पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। यातायात नियमों के उल्लंघन और अव्यवस्थित संचालन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चालानी कार्रवाई की।

– Advertisement –

Ad image

अचानक हुई कार्रवाई से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से नाराज कई चालक अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए। चालकों का कहना है कि उन्हें नियमों के पालन के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए, जबकि ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यातायात व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा तथा आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment