--विज्ञापन यहां--

जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जागेंद्र कुमार का स्थानांतरण

On: June 17, 2026 11:21 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेशानुसार जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जागेंद्र कुमार का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण कर उन्हें जनपद पंचायत देवभोग, जिला गरियाबंद में पदस्थ किया गया है।
स्थानांतरण आदेश के परिपालन में कलेक्टर दुर्ग द्वारा जारी आदेश के तहत जागेंद्र कुमार को 17 जून 2026 को कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थल के लिए रवाना किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
कलेक्टर दुर्ग के आदेशानुसार जनपद पंचायत पाटन में विकास विस्तार अधिकारी महेंद्र कुमार जांगड़े को आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। उन्हें सीईओ पद का कार्यभार ग्रहण कर आवश्यक प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment