दुर्ग। CG NEWS: दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध जुआ के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गनियारी स्थित बड़कू दाऊ के बाड़ा पर पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में 08 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
- गनियारी स्थित मकान में संचालित जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 08 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई।
- आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹1,82,670 नगद, 08 मोबाइल एवं 03 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹5,20,170 मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।
- आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
- अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है।
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 27.06.2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत ग्राम गनियारी, भिलाई-3 स्थित बड़कू दाऊ की बाड़ी में बने मकान के अंदर कुछ व्यक्ति रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर विधिवत दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान मौके से 08 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगद राशि, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 327/2026 अंतर्गत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
घटना स्थल :
बड़कू दाऊ की बाड़ी स्थित मकान, ग्राम गनियारी, भिलाई-3, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
- तुंगत चंद्राकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी सिरसा कला, भिलाई-3।
- केवल चंद्राकर, उम्र 29 वर्ष, निवासी गुड़ी परछी, सिरसा कला।
- शिवम वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिरसा कला, भिलाई-3।
- प्रवीण देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास, सिरसा कला।
- ताकेश्वर साहू, उम्र 41 वर्ष, निवासी पाटन पुल के पास, उतई।
- चिराग चंद्राकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-3।
- प्रकाश चंद्राकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी गायत्री मंदिर के पास, सिरसा कला, भिलाई-3।
- कुल्लू साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी गांधी चौक, उतई।
जप्त सामग्री :
- नगद राशि – ₹1,82,670/-
- 08 नग मोबाइल फोन।
- 03 नग मोटरसाइकिल।
कुल जप्त संपत्ति का मूल्य – ₹5,20,170/-
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त एवं प्रभावी भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।








