--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, टपकती छत ने

By NS
On: July 7, 2026 11:25 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के बड़े-बड़े दावों के बीच बिलासपुर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सरकारी व्यवस्थाओं की हकीकत बयां कर रही है। सिरगिट्टी के बन्नाक चौक स्थित जनपद प्राथमिक शासकीय विद्यालय आज भी जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। वर्ष 1956 से संचालित इस स्कूल की दीवारें भले खड़ी हैं, लेकिन छत अब भी खपरैल की है।

बारिश शुरू होते ही छत से पानी टपकने लगता है और कक्षाओं में पढ़ाई कराना मुश्किल हो जाता है।स्थिति इतनी खराब है कि स्कूल प्रबंधन को बारिश से बचाव के लिए छत के नीचे हरा मेट लगाकर अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ी है। इसके बावजूद पानी कक्षाओं में गिरता रहता है और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह कोई अकेला मामला नहीं है।

– Advertisement –

Ad image

बिलासपुर जिले में सैकड़ों स्कूल आज भी जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं।कुछ दिनों पहले भी ऐसे ही एक स्कूल की तस्वीर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया था। अब इस मामले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा है कि जर्जर भवन में बच्चों को नहीं बैठाने के निर्देश दिए गए हैं और वैकल्पिक भवन में पढ़ाई की व्यवस्था तत्काल करने को कहा गया है। सवाल यह है कि आखिर बच्चों की सुरक्षा पर स्थायी समाधान कब मिलेगा?



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment