--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन, ग्रामीणों

By NS
On: July 3, 2026 6:25 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले में डोंगा-कोहरौद-बलौदाबाजार मार्ग की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने आज पामगढ़ के अंबेडकर चौक पर चक्काजाम कर दिया।

मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और युवा सड़क पर डटे रहे। महिलाओं ने आंदोलन की कमान संभालते हुए प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क बदहाल है, लेकिन कई बार मांग उठाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

– Advertisement –

Ad image

ग्रामीणों ने साफ कहा है कि सड़क निर्माण की ठोस घोषणा और काम शुरू होने तक न तो आमरण अनशन समाप्त होगा और न ही आंदोलन। उनका आरोप है कि आंदोलन के पांच दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है। वहीं, चक्काजाम को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिसकर्मी रेनकोट पहनकर स्थिति पर नजर बनाए रहे। फिलहाल ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और आंदोलन जारी है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment