- भिलाई के कूर्मि भवन में जयंती समारोह, प्रतिभावान विद्यार्थियों व समाजसेवियों का हुआ सम्मान
भिलाई। सेक्टर-7 स्थित कूर्मि भवन में आयोजित स्वर्गीय रघुवर सिंह चंद्राकर की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर ही सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय रघुवर सिंह चंद्राकर का संपूर्ण जीवन त्याग, संघर्ष, सेवा, शिक्षा और समाज के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा। उन्होंने समाज को संगठित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री वर्मा ने कहा कि चंद्राकर का व्यक्तित्व सादगी, विनम्रता, दूरदर्शिता और प्रभावी नेतृत्व का प्रतीक था तथा उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉ. पुष्पलता अजय चंद्राकर एवं श्रीमती लीना अखिलेश चंद्राकर को सम्मानित किया गया। वहीं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अयोध्या चंद्राकर, राधेश्याम चंद्राकर, राम प्रताप चंद्राकर और योगेश्वर चंद्राकर को ‘समाज गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पवन चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अश्वनी चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, महासचिव मोरध्वज चंद्राकर, गजेंद्र चंद्राकर, धरम पाल वर्मा, अरुण बघेल, राजेंद्र चंद्राकर, मदन चंद्राकर, नीता चंद्राकर, त्रिलोतमा चंद्राकर, अजय चंद्राकर, महेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।





