--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : एक पल की लापरवाही बनी काल, नदी में डूबने

By NS
On: June 28, 2026 11:50 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


सक्ती। CG NEWS : सक्ती जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां देवरीमठ निवासी 26 वर्षीय आशीष कुर्रे की नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, आशीष पूर्व में नवोदय विद्यालय का छात्र रहा था और वर्तमान में पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

छुट्टियों में वह अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान वह अपने पूर्व नवोदय विद्यालय के दोस्तों के साथ चंद्रपुर घूमने गया था। नदी में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

– Advertisement –

Ad image

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आशीष के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं मित्रों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों और परिचितों के अनुसार आशीष एक होनहार और सरल स्वभाव का युवक था तथा नशापान से पूरी तरह दूर रहता था। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment