पाटन। ग्राम पंचायत धौराभांटा के सरपंच एवं सरपंच संघ पाटन के अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने अपने गृह ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पोलियो की खुराक (पोलियो ड्रॉप) पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक परिवार की सहभागिता आवश्यक है।
अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे और अधिक से अधिक बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का संकल्प लिया।





