--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: आंगनबाड़ी से कलेक्टोरेट तक मंत्री राजवाड़े का दौरा,

By NS
On: September 11, 2026 12:14 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खैरागढ़। CG NEWS: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहीं। सर्वप्रथम उन्होंने जालबांधा के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत की बच्चों ने कविताएं सुनाकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद 9वें राष्ट्रीय पोषण माह व गोदभराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं का तिलक व पोषक आहार देकर गोदभराई तथा छह माह के बच्चों का तिलक-खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को तीज की बधाई देते हुए कहा कि पोषण माह जमीन पर दिखना चाहिए और बच्चों तक पोषण आहार पहुंचना सुनिश्चित हो। गर्भवती महिलाओं की दवा, पोषक आहार व देखभाल की जिम्मेदारी परिवार की भी है।

उन्होंने बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने और कुपोषण दूर करने मुनगा खिलाने की अपील करते हुए ‘घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ अभियान की जानकारी दी। सलौनी में दो प्रधानमंत्री आवासों का गृह प्रवेश व निरीक्षण कर हितग्राहियों से जानकारी ली और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टोरेट में विभागीय समीक्षा बैठक लेकर निर्देश दिए तथा सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया।

जिले में जर्जर आंगनबाड़ी, महतारी वंदन का लाभ पुरुष को मिलने और केंद्र में शराब पीने के सवाल पर उन्होंने जानकारी न होने की बात कहते हुए परीक्षण व कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता, ग्रामीण तथा प्रभारी कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल, पीआर खुटेल, एसडीएम टंकेश्वर साहू सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment