--विज्ञापन यहां--

मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेलों का रोमांच: भूटान ने जीता

By NS
On: September 11, 2026 10:09 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर के डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में मेजर ध्यानचंद जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा, योग एवं खेल विज्ञान विभाग ने पीईएफआई और मायभारत के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया, जिसकी थीम ‘प्रतिदिन एक घंटा खेल के मैदान में’ रखी गई। महोत्सव में भारत और भूटान के विद्यार्थियों के बीच महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल और 9-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिताएं कराई गईं। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार घोष और कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार तिवारी की मौजूदगी में मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुई।

कुलपति ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जुड़ने और प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल के लिए देने के लिए प्रेरित किया। वहीं कुलसचिव ने कहा कि भारत और भूटान के विद्यार्थियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बनाया और खेल दोनों देशों के बीच मित्रता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सौहार्द मजबूत करने का माध्यम बने। प्रतियोगिताओं में भूटान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बास्केटबॉल का खिताब अपने नाम किया, जबकि 9-ए-साइड फुटबॉल में भारतीय विद्यार्थियों ने विजेता का गौरव हासिल किया।

– Advertisement –

Ad image

विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को नगद राशि, ट्रॉफी तथा स्वर्ण और रजत पदकों से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता और विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकीं समाजसेवी रेखा मदन मोहन गुल्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment