--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: अवैध शराब के खिलाफ गरियाबंद पुलिस और ग्रामीणों का

By NS
On: June 20, 2026 6:17 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद। CG NEWS: गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश मार्गदर्शन में आज थाना देवभोग के द्वारा ग्राम सीनापाली में सामाजिक सुधार और नशामुक्ति की दिशा में एक पहल की गई है। गांव में अवैध शराब की बिक्री और बढ़ते नशे पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए एक विशेष महिला समूह (महिला कमांडो) का गठन किया गया है।

बैठक के बाद ग्रामीणों और महिलाओं ने पूरे गांव में एक जागरूकता रैली निकालकर नशे के खिलाफ लोगों से नाश न करने के संबंध मे अपील की गई।
अब अवैध शराब बेचने वालों की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाएगी, ताकि दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

बैठक के समापन के बाद गठित महिला समूह, जनप्रतिनिधियों और जागरूक ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। रैली के दौरान “नशा एक बीमारी है, इसे मिटाना हमारी जिम्मेदारी है” और “अवैध शराब बंद करो” जैसे नारा लगाई गई।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।जनप्रतिनिधियों का संदेश:इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। अवैध शराब के कारण कई परिवार तबाह हो रहे हैं और गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसे रोकने के लिए केवल कानून ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता की सबसे ज्यादा जरूरत है। महिला समूह का यह गठन गांव को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।इस बैठक और रैली में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य, युवा वर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment