--विज्ञापन यहां--

CG CRIME NEWS: 2 हजार रुपए के लेनदेन के विवाद में

By NS
On: August 30, 2026 10:18 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जांजगीर-चांपा। CG CRIME NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज दो हजार रुपए के पुराने लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 15 वर्षीय नाबालिग युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ के वार्ड क्रमांक 04 निवासी महेश टंडन बीते कल दोपहर करीब एक बजे अपने बेटे 15 वर्षीय शिवा टंडन के साथ मौजूद थे। इसी दौरान महेश टंडन ने गांव के ही कुछ युवकों से पुराने दो हजार रुपए वापस मांगे। इसी बात को लेकर युवकों के साथ विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और आरोप है कि युवकों ने महेश टंडन और उनके बेटे शिवा टंडन के साथ हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की।

– Advertisement –

Ad image

परिजनों का आरोप है कि शिवा को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा और कई बार उठाकर जमीन पर पटका, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं उसके पिता महेश टंडन के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल शिवा की मां अनुसुइया टंडन उसे लेकर पामगढ़ थाने पहुंचीं और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसके बाद शिवा को सीएचसी पामगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए बाद में शिवा को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ने फोन के माध्यम से पुलिस को शिवा की मौत की जानकारी दी। इसके बाद पामगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर टीम को रायपुर रवाना किया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment