--विज्ञापन यहां--

CG CRIME NEWS: चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर पिलाया पेशाब

By NS
On: June 19, 2026 11:31 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


कोरिया। CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की कोरिया पुलिस ने पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने चरित्र शंका के चलते ना सिर्फ अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी बल्कि उसका मुंडन करके बच्चे का पेशाब भी पीला दिया था। यह पूरा मामला पटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम रुनियाडीह निवासी आरोपी पति जितेंद्र का अपनी पत्नी तारा बाई के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। दोनों ने साल 2006 में प्रेम विवाह किया था और उनके चार बच्चे हैं। पिछले एक साल से तारा बाई पति से अलग पांडवपारा में अपने रिश्तेदार रमेश के घर रह रही थी।

– Advertisement –

Ad image

चरित्र शंका के चलते सारी हदें की पार
14 जून को आरोपी पति जितेंद्र ने चरित्र पर शक के चलते पंडोपारा स्थित काटकोना गांव पहुंचकर न सिर्फ पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसका मुंडन कर दिया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी आरोपी ने पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोती और उसे जबरन बच्चे का पेशाब पिलाया।

आरोपी का दावा और पुलिस की कार्रवाई
आरोपी पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी पहले अपने जीजा और बाद में भांजे के साथ भाग गई थी। वहीं, पीड़िता ने पति पर गंभीर और अमानवीय प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना थाना पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ अपराध क्रमांक 167/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 185, 115(2), 296, 351(2) और 125 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भोजपुरी इंडस्ट्री में बढ़ा विवाद: अंजना सिंह के समर्थन में उतरे एक्स पति यश कुमार, खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर लगाए गंभीर आरोप

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ

CG NEWS: नकटी में हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में माना

नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, सांसद विजय बघेल ने दी जिम्मेदारियों के निर्वहन की सीख

‘एक देश, एक चुनाव’ पर अभी करना होगा लंबा इंतजार! मानसून सत्र

दहेज की मांग, मारपीट, जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में कार्रवाई, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Leave a Comment