--विज्ञापन यहां--

घर में चोरी का खुलासा: 3 चोर और चोरी का माल खरीदने वाली महिला गिरफ्तार, ₹1.43 लाख की संपत्ति बरामद

By NS
On: June 19, 2026 12:33 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। थाना पाटन क्षेत्र में हुई घर चोरी की वारदात का दुर्ग पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों एवं चोरी का माल खरीदने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने के जेवर और नगदी सहित कुल 1 लाख 43 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया के घर में हुई चोरी के मामले में थाना पाटन में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पाटन और एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर 19 जून को संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोने के जेवर रायपुर निवासी एक महिला को बेच दिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों तथा खरीदार महिला के कब्जे से एक सोने का गुलबंद, एक जोड़ी सोने की एयररिंग एवं 10 हजार रुपये नगद बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नियत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी……
मानषु टण्डन (20 वर्ष), निवासी तर्रीघाट, थाना पाटन
अजित बंधेल (21 वर्ष), निवासी सावनी, थाना पाटन
खिलेश्वर पटेल (23 वर्ष), निवासी सावनी, थाना पाटन
सिल्की देवांगन (33 वर्ष), निवासी चंगोराभाठा, रायपुर
बरामद सामग्री…….
एक सोने का गुलबंद,एक जोड़ी सोने की एयररिंग,नगदी 10,000 रुपये,कुल संपत्ति मूल्य लगभग 1.43 लाख रुपये।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपने घरों एवं कीमती सामानों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि चोरी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment