--विज्ञापन यहां--

Celebrity Wedding: दुनिया की सबसे अमीर सिंगर की शाही शादी!

By NS
On: July 1, 2026 5:38 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


नई दिल्ली। Celebrity Wedding: अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स की संभावित शादी दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी 3 जुलाई को हो सकती है और इस ग्रैंड समारोह का कुल बजट 10 से 20 मिलियन डॉलर (करीब 95 से 190 करोड़ रुपये) तक पहुंचने का अनुमान है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के लिए चुने गए वेडिंग वेन्यू का किराया ही करीब 1 मिलियन डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) प्रतिदिन बताया जा रहा है। वेन्यू की तैयारी और अन्य व्यवस्थाओं पर भी करोड़ों रुपये खर्च होने की संभावना है।

– Advertisement –

Ad image

शादी में 1100 से 1200 मेहमानों के शामिल होने की चर्चा है। गोपनीयता बनाए रखने के लिए मेहमानों को पारंपरिक कार्ड की बजाय डिजिटल निमंत्रण भेजे गए हैं। साथ ही उनसे नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) पर सहमति लेने की भी खबर है, ताकि समारोह से जुड़ी जानकारी पहले सार्वजनिक न हो।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस शादी में एड शीरन, जो क्राविट्ज, सुकी वॉटरहाउस, बेन्सन बून समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल हो सकती हैं। सुरक्षा के लिए हाई-एंड प्राइवेट सिक्योरिटी, अतिरिक्त स्टाफ और विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि समारोह में भव्य म्यूजिक परफॉर्मेंस हो सकती हैं, जिससे यह शादी किसी बड़े कॉन्सर्ट जैसी दिखाई दे सकती है।

हालांकि, शादी से जुड़ी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि टेलर स्विफ्ट या उनकी टीम की ओर से नहीं की गई है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment