--विज्ञापन यहां--

उपसरपंच संघ की बैठक में संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

By NS
On: September 22, 2026 4:11 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। ब्लॉक स्तरीय ग्राम पंचायत सदस्य स्वाभिमान संकल्प यात्रा के तहत उपसरपंच संघ की बैठक जनपद पंचायत पाटन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार, सम्मान एवं संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौहान, प्रदेश सचिव तेजेश्वर शर्मा, प्रदेश सह सचिव अनुज निषाद, दुर्ग जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, महिला जिला अध्यक्ष माधुरी मंडावी, मीडिया प्रभारी मनीष चंद्राकर उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र वर्मा, सोहन साहू, विजय साहू, बसंत साहू, भूपेंद्र निर्मलकर, ब्लॉक अध्यक्ष अजय राजपूत, उपाध्यक्ष अंकित आडिल, सचिव उमा चेलक, रामशरण बाघे, देवेंद्र पटेल, संतोषी ठाकुर, राकेश साहू सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य एवं उपसरपंच संघ के सदस्यों ने सहभागिता की। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता के साथ पंचायत प्रतिनिधियों के हितों और सम्मान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment