--विज्ञापन यहां--

बच्चों के बीच बीईओ दिनेश शर्मा ने मनाया जन्मदिन, ‘न्योता

By NS
On: September 22, 2026 3:10 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


आरंग। आरंग विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दिनेश शर्मा ने अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के बीच सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। रायपुर जिला कलेक्टर की नवाचारी पहल ‘आओ खुशियां बांटें’ से प्रेरित होकर उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला रविदास नगर, आरंग में विद्यार्थियों के लिए विशेष ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया।

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बीईओ शर्मा ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पसंद जानी। इसके बाद उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से खीर, पूड़ी, केला, बिस्किट और चॉकलेट परोसे। अचानक मिले इस आत्मीय सत्कार से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने मुस्कुराते हुए ‘थैंक्यू’ कहकर बीईओ का आभार जताया।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर बीईओ दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को कॉपी-पेन भी उपहार में दिए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा, “ये बच्चे ही हम सबकी पहचान और देश का वास्तविक भविष्य हैं। इनकी शिक्षा और सर्वांगीण विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।”
कार्यक्रम में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे, विकासखंड स्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन, संकुल समन्वयक प्रहलाद शर्मा, मनोज मुछावर, पोखन साहू, प्रफुल्ल मांझी, विक्की करमेले, योगेश्वर साहू, नोहर बांधे सहित शाला परिवार से लता ध्रुव, मनहरण ध्रुव, यशवंत साहू और भूपेंद्र साहू उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment