--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार,

By NS
On: September 22, 2026 5:13 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ की मिट्टी में रची-बसी एक अनोखी आध्यात्मिक परंपरा की कहानी अब देशभर में अपनी पहचान बना रही है। रामनामी समाज की आस्था, जीवनशैली और सदियों पुरानी सांस्कृतिक परंपराओं को पर्दे पर उतारने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ का सम्मान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक विरासत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने फिल्म के निर्देशक भरतबाला गणपति सहित पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान केवल यहां की प्राकृतिक सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की अलग-अलग लोक परंपराएं और समुदायों की सांस्कृतिक विरासत भी इसकी विशिष्ट पहचान हैं। रामनामी समाज की परंपरा इसी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनामी समाज ने अपनी आस्था और परंपराओं को लंबे समय से अपने जीवन का हिस्सा बनाकर रखा है। उनकी धार्मिक मान्यताओं, सामाजिक जीवन और सांस्कृतिक तौर-तरीकों में भारतीय परंपरा की गहरी झलक दिखाई देती है। ‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री ने इसी विशिष्ट विरासत को कैमरे के माध्यम से व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र या समुदाय की परंपरा को फिल्म के माध्यम से देश के सामने लाना उस विरासत को संरक्षित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित मंच पर इस डॉक्यूमेंट्री को सम्मान मिलने से रामनामी समाज की परंपराओं को नई पहचान मिली है और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता भी राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित हुई है।

मुख्यमंत्री साय ने उम्मीद जताई कि ‘राम-नामी’ को मिला यह सम्मान प्रदेश की अन्य लोक परंपराओं, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत को भी व्यापक मंच दिलाने में प्रेरणा बनेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग समुदायों की विशिष्ट परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने के प्रयास लगातार आगे बढ़ाए जाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी समृद्ध विरासत से जुड़ी रहें।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment