रायपुर। RAIPUR NEWS: PWWS के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD) एवं टीम नूर-ए-पंजाबन द्वारा Babylon Capital में भव्य एवं रंगारंग तीज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पंजाबी संस्कृति एवं परंपरा के रंगों का आनंद लिया।


समारोह का विशेष आकर्षण रहा 32 लकी ड्रॉ, जो PWW’s के 32 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा की खुशी में आयोजित किए गए। इन लकी ड्रॉ के माध्यम से महिलाओं को अनेक आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
बाबूलाल ज्वैलर्स द्वारा लकी ड्रॉ के लिए विशेष रूप से चांदी के सिक्के प्रायोजित किए गए, वहीं PWWS के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में उपहार प्रायोजित कर कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।
कार्यक्राम में तीन शानदार नृत्य प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल और तीज क्चीन प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर के उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
PWWS का यह आायोजन 32 बाषों की गौरवपूर्ण यात्रा, पंजाबी संस्कृति, परंपरा और महिला एक जुटता का सुंदर उत्सव रहा। सदरस्यों एवं सहयोगियों के सहयोग से यह समारोह बेहद खूबसूरत और यादगार बन गया।
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में :
गुरशरण पॉल गार्चा , लवलीन टुटेजा ,
तेजिंदर ग्रेवाल।
टीम
अध्यक्ष रितु खेड़ा, उपाध्यक्ष मनप्रीत होरा, सचिव सरबजीत भुई , कोषाध्यक्ष पूजा होरा।






