गरियाबंद। CG NEWS : आज थाना शोभा को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पेंड्रा में एक व्यक्ति के द्वारा कुल्हाड़ी से एक घायल एवं एक व्यक्ति का हत्या कर दिया है। सूचना की तस्वीर पर घटना स्थल ग्राम पेंड्रा पुलिस स्टाफ के साथ रवाना हुआ घटनास्थल पर आरोपी हीरालाल नागेश के द्वारा कुल्हाड़ी अपने पास रखकर अपने घर में दरवाजा बंद कर छुप हुआ था।
पुलिस टीम एवं ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी हीरालाल नागेश पिता रूपधर नागेश उम्र 35 वर्ष निवासी पेंड्रा थाना शोभा जिला गरियाबंद को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि आपसी विवाद के चलते आवेश में आकर घायल नरेंद्र सोरी के घर अंदर घुसकर जान से मारने की नियत से गंदी-गंदी गाली गलौज कर कुल्हाड़ी से नरेंद्र सोरी के ऊपर वार किया।
घायल नरेंद्र सोरी का बीच बचाव करने के लिए मृतक खोलबहरा सोरी आरोपी के पास गया तो आरोपी हीरालाल नागेश आज तुझे भी जान से मार दूंगा कहते हुए हाथ में रखे कुल्हाड़ी से मृतक खोलबहरा सोरी के सिर, गला, गर्दन में प्राणघातक वार किया जिससे मृतक खोलबहरा सोरी पिता फागुराम सोरी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम पेंड्रा थाना शोभा का घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया।
आरोपी हीरालाल नागेश के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1),109(1) कोष्टक में एक 332 (ए) BNS के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर समक्ष गवाहन के आरोपी हीरालाल नागेश पिता रूपधर नागेश उम्र 35 वर्ष निवासी पेंड्रा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
हीरालाल नागेश पिता रूपधर नागेश उम्र 35 वर्ष निवासी पेंड्रा थाना शोभा जिला गरियाबंद।
The post CG Crime: खूनी खेल: कुल्हाड़ी से युवक की हत्या, बीच-बचाव करने आया शख्स भी घायल; आरोपी गिरफ्तार appeared first on Grand News.







