रायपुर। CG NEWS: पचपेड़ी नाका स्थित कलर्स मॉल के पास आन रॉयल एनफील्ड शोरूम में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के नए ‘गोरखा’ एडिशन को शानदार अंदाज में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। नए कलर और दमदार स्टाइल के साथ क्लासिक 350 का आइकॉनिक रेट्रो लुक अब पहले से ज्यादा बोल्ड, प्रीमियम और आकर्षक नजर आ रहा है।


क्लासिक 350 गोरखा एडिशन अपने रगेड लुक और दमदार रोड प्रेजेंस के चलते बाइक प्रेमियों का ध्यान खींच रहा है। कंपनी के लोकप्रिय क्लासिक डिजाइन को बरकरार रखते हुए नए कलर के जरिए बाइक को एक अलग और आकर्षक पहचान देने की कोशिश की गई है।
लॉन्चिंग के मौके पर आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका के शोरूम में रॉयल एनफील्ड के उत्साही ग्राहक, बाइक प्रेमी और राइडिंग के शौकीन बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान ग्राहकों ने नई क्लासिक 350 गोरखा को करीब से देखा और इसके नए कलर, डिजाइन और स्टाइल की जमकर सराहना की। बाइक को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
शोरूम में मौजूद ग्राहकों ने बाइक के नए लुक और इसकी प्रीमियम अपील को लेकर काफी रुचि दिखाई। लॉन्चिंग के दौरान कई ग्राहकों ने बाइक की जानकारी ली और बुकिंग में भी दिलचस्पी दिखाई।
आन रॉयल एनफील्ड की टीम के अनुसार, क्लासिक 350 गोरखा एडिशन खासतौर पर उन राइडर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है, जो रॉयल एनफील्ड के क्लासिक अंदाज के साथ अपनी बाइक में कुछ अलग और दमदार लुक चाहते हैं। नया एडिशन क्लासिक 350 की पहचान को बनाए रखते हुए इसे एक फ्रेश और बोल्ड अपील देता है।
शोरूम प्रबंधन के अनुसार, क्लासिक 350 गोरखा की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका, रायपुर स्थित शोरूम पहुंचकर बाइक के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी बुकिंग करा सकते हैं।






