पाटन।देशभक्ति, राष्ट्रगौरव एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी दरबार मोखली मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 11 अगस्त 2026 मंगलवार को किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रातः 11 बजे विश्राम गृह दरबार मोखली से होगा।
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रजनी बघेल धर्मपत्नी दुर्ग लोकसभा सांसद, जितेंद्र वर्मा भाजपा प्रदेश मंत्री तथा सुरेन्द्र कौशिक भाजपा जिला अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव अग्रवाल पाटन विधानसभा प्रभारी, दिलीप साहू भाजपा जिला महामंत्री, दिव्या कलिहारी दरबार मोखली मंडल प्रभारी, कल्पना साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, नीलम राजेश चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग, कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, गायत्री वर्मा जिला संयोजक तिरंगा यात्रा तथा राजू निषाद जिला सदस्य तिरंगा यात्रा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दरबार मोखली (विश्राम गृह) से होकर सेमरी, कसही, सोरम, मर्रा, गाड़ाडीह, परसाही, धौराभाठा होते हुए फेकारी पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन एवं स्वल्पाहार होगा।
मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू एवं मंडल महामंत्रीद्वय डॉ सुरेश साहू, भागवत सिंहा ने दरबार मोखली मंडल के समस्त भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बाइक सहित उपस्थित होकर तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने तथा इसे सफल बनाने का अपील किया है।





