--विज्ञापन यहां--

‘मुझे लगातार ब्लैकमेल किया गया…’ नहर में छलांग लगाने से

By NS
On: July 23, 2026 4:27 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


फिरोजपुर। ASI Viral Video: पंजाब के फिरोजपुर जिले में पंजाब पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) के कथित तौर पर नहर में छलांग लगाने की घटना से हड़कंप मच गया है। घटना से पहले ASI गुरदयाल सिंह ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर ब्लैकमेल करने, बदनाम करने और पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल ASI का कोई सुराग नहीं मिला है और पुलिस व गोताखोरों की टीमें नहर में उनकी तलाश कर रही हैं। वहीं उनकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामला फिरोजपुर के हलका जीरा अंतर्गत माखू कस्बे का बताया जा रहा है। गुरदयाल सिंह ने वीडियो में दावा किया कि उनकी पत्नी के चुनाव लड़ने के बाद से कुछ लोग लगातार उन्हें निशाना बना रहे थे। उनका आरोप है कि उन्हें बदनाम करने के साथ मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था।

– Advertisement –

Ad image

छलांग लगाने से पहले बनाया VIDEO

नहर में कथित तौर पर छलांग लगाने से पहले गुरदयाल सिंह ने एक वीडियो बनाया। इसमें उन्होंने कई लोगों के नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए। वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

ASI ने आरोप लगाया कि उनकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किए गए और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनसे लाखों रुपये की मांग की जा रही थी।

वीडियो में गुरदयाल सिंह ने कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव से परेशान होने की बात कही। पुलिस अब वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।

नहर में तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह गुरदयाल सिंह फिरोजपुर फीडर नहर पहुंचे और कथित तौर पर उसमें छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

अभी तक गुरदयाल सिंह का पता नहीं चल पाया है। गोताखोरों और पुलिस की टीमें नहर में लगातार उनकी तलाश कर रही हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

पत्नी की शिकायत पर 7 लोगों पर FIR

एसपी (डी) मनजीत सिंह के मुताबिक, गुरदयाल सिंह की पत्नी के बयान के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि वीडियो में जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी भूमिका की भी जांच की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता लापता ASI का पता लगाना है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

CG NEWS : थाने के बाहर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना, PCC

आंदोलन ः- विधानसभा क्षेत्र के 10 से अधिक छात्र-छात्राएं पहुंची राहुल की गिरफ्तारी, लाठीचार्ज व पेपर लीक पर देवरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज एवं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुर्ग जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन, भिलाई-तीन चरौदा में निकली मशाल रैली

CG NEWS: भाजपा ओबीसी मोर्चा का परिचयात्मक समारोह सम्पन्न

विद्या फाउंडेशन ने शासकीय स्कूल छावनी के बच्चों को वितरित की चरण पादुका

BREAKING NEWS : CJP का बड़ा ऐलान, कल देशभर के सभी

Leave a Comment