--विज्ञापन यहां--

आंदोलन ः- विधानसभा क्षेत्र के 10 से अधिक छात्र-छात्राएं पहुंची राहुल की गिरफ्तारी, लाठीचार्ज व पेपर लीक पर देवरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

By NS
On: July 23, 2026 5:32 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


देवरीबंगला/गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला व सभी प्रकोष्ठों द्वारा राहुल गांधी की गिरफ्तारी, दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज तथा शिक्षा मंत्री के इस्तिफा की मांग को लेकर बस स्टैंड मार्री बंगाल में नारेबाजी कर धरना दिया।

धरना प्रदर्शन में पहुंचे विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र-छात्राओं के साथ लाठी चार्ज कर अमानवीय कृत किया गया है। यह हिटलरशाही है। हम उसकी निंदा करते हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी को संवैधानिक बताया। विधायक ने कहा कि पेपर लीक का मामला छात्र छात्राओं के साथ उनके परिवार को भी प्रभावित किया है। सरकार इस मामले में बच नहीं सकती। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार को गांव गरीब किसान छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं के साथ अन्याय किया है। भाजपा एवं उनकी सरकार ने भगवान श्री राम को भी नहीं छोड़ा है। धरना प्रदर्शन को जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, महामंत्री केशव शर्मा, जीवन कश्यप, कोदूराम दिल्लीवार, जागृत सोनकर संजीव चौधरी ने भी संबोधित किया। विधायक व कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। अप्रिय स्थिति से निपटने की धरना स्थल के समीप तहसीलदार, नायब तहसीलदार, टी आई व पुलिस बल उपस्थित था। धरना प्रदर्शन में जनपद सदस्य भूपेश नायक, दुर्गा ठाकुर, टीकमबाई निषाद, सुमन सोनबोईर, हेमलता साहू, दीपक सिन्हा, नवलदीप गंजीर, इंदरचंद बाफना, ललित हिरवानी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment