--विज्ञापन यहां--

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज एवं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुर्ग जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन, भिलाई-तीन चरौदा में निकली मशाल रैली

By NS
On: July 23, 2026 3:25 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


दुर्ग। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा देशभर में लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है। “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए लाठीचार्ज तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अनेक सांसदों एवं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में पूरे दुर्ग जिले के समस्त ब्लॉकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।

धमधा नगर में ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा के संयोजन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर छात्रों के साथ एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने का काम कर रही है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में हुई गंभीर अनियमितताओं ने करोड़ों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के छात्रों, युवाओं और उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी तथा जब तक निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

जामुल नगर के संतोषी चौक में ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश साहू के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार की छात्र विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की और पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

अहिवारा ग्रामीण के ग्राम अहेरी चौक में ब्लॉक अध्यक्ष उमेश साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

अहिवारा नगर बस स्टैंड में ब्लॉक अध्यक्ष संतोष बाफना के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नीट परीक्षा की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

भिलाई-तीन चरौदा ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिरसा गेट से चरौदा हनुमान मंदिर तक विशाल मशाल रैली निकाली। हाथों में जलती मशालें और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में तथा केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। मशाल रैली के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच, छात्रों को न्याय तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुम्हारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष मनहारण यादव के संयोजन में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और छात्रों के साथ किए जा रहे अन्याय का विरोध दर्ज कराया।

पाटन में पाटन एवं जामगांव (आर) ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं मोहन साहू के संयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करने की मांग की।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंजोरा में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया तथा छात्रों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment