--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: भाजपा ओबीसी मोर्चा का परिचयात्मक समारोह सम्पन्न

By NS
On: July 23, 2026 2:24 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद। CG NEWS: गुरुवार 23 जुलाई को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला गरियाबंद का कार्यकारिणी परिचायक एवं मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार पिछड़ा वर्ग समाज की उपेक्षा की।

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारियों सदस्यों को सम्बोधित करते हुये, चंदूलाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वसमावेशी सर्वस्पर्शी विचारधारा की पार्टी है।इसमें ना कोई छोटा है और ना ही कोई बड़ा, इसीलिये इस पार्टी में सभी को साथ लेकर चलने के विचार के साथ विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ का गठन किया गया, इन सबका अपना अपना महत्व है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगातार पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिये प्रयास किया है। जबकि कांग्रेस ने सदैव पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा की है।

 

– Advertisement –

Ad image

अपने उद्बोधन में चंदूलाल साहू ने 1931 को हुई जातिगत जनगणना से लेकर 1947 में आजादी के बाद से अब तक लगातार पिछड़ा वर्ग के संघर्ष को रेखांकित किया।उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद 2017 में पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया, जिसे पूर्ण संवैधानिक अधिकार प्राप्त हुआ। आज लगभग सभी क्षेत्रों में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू ने कहा कि लगातार बारिश के बाद भी, नवगठित ओबीसी मोर्चा की पहली बैठक में मोर्चा पदाधिकारियों सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति उत्साहवर्धक है।

जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि भाजपा को बूथ स्तर पर ले जाने के लिये ओबीसी मोर्चा का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा के 07 मोर्चा में ओबीसी मोर्चा बेहद महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा की भारत का वैभव बढ़ाने में भारतीय जनता पार्टी ने जिस स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई है उसमें ओबीसी मोर्चा का भी बड़ा योगदान है।

इस समारोह की शुरुवात भारत माता,डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शोभाचंद्र पात्र ने सभी उपस्थित मोर्चा पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मोर्चा के जिला प्रभारी लक्ष्मण गौतम ने भी समारोह को संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू,पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मुरलीधर सिन्हा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू, छत्तीसगढ़ ओबीसी मोर्चा, गरियाबंद के जिला प्रभारी लक्ष्मण गौतम जी खूबचंद साहू,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभाचन्द्र पात्र ओबीसी मोर्चा महामंत्री द्वय थान सिंह निषाद,जय राम साहु,भाजपा बिंद्रा नवागढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा के अतिरिक्त जिले के सभी पदाधिकारी गण सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष महामंत्री गण एवं जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment