
- अध्यक्ष रश्मि सागर व टीम बच्चों के बीच पहुंची, नन्हे चेहरों की मुस्कान ने किया भावुक
भिलाई। शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत बहुआयामी संस्था विद्या फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को गीतांजलि कौशिक के सहयोग से छावनी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों को चरण पादुका (चप्पल) वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्या फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि सागर एवं उनकी टीम ने बच्चों को अपने हाथों से चरण पादुका पहनाई। नई चप्पलें पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने सभी को भावुक कर दिया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा कर उनके जीवन में खुशियां लाना ही उनका उद्देश्य है।
इस अवसर पर रश्मि सागर, खुशबू शेट्टी, वाय. राजेंद्र राव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की सलाहकार गीतांजलि कौशिक, रेड ड्रॉप संयोजक सूरज साहू, सिगमा फाउंडेशन के डायरेक्टर कबीर साहू तथा समाजसेवी रामकुमार साहू और सुमित बैठा उपस्थित रहे।
विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने विद्या फाउंडेशन की इस मानवीय पहल के लिए संस्था की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। संस्था ने भविष्य में भी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में इसी तरह जनहित के कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।






