नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा ने माँ अंगारमोती व कुरुद स्थित काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश के खुशहाली की कामना की

NFA@0298
1 Min Read


धमतरी। नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा ने सहपरिवार धमतरी जिले के गंगरेल स्थित माँ अंगारमोती एवं कुरुद स्थित काली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ के दरबार में प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा निरंतर तरक्की के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता गोलू शर्मा भी मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image

श्री होरा ने कहा कि माँ अंगारमोती और काली माता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

– Advertisement –

Ad image

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment