पाटन। ग्राम परसाही निवासी एवं स्थानीय साहू समाज परसाही के पूर्व अध्यक्ष श्री दुनेश्वर सिंह साहू की सुपुत्री तथा दीपशिखा विद्यालय की पूर्व छात्रा कु. प्रेरणा साहू ने अपने प्रथम प्रयास में एफएमजीई (Foreign Medical Graduate Examination) उत्तीर्ण कर भारत में एमबीबीएस डॉक्टर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, साहू समाज, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कु. प्रेरणा साहू ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल कर अपने माता-पिता, विद्यालय और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर दीपशिखा विद्यालय परिवार ने कु. प्रेरणा साहू को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल चिकित्सकीय जीवन की कामना की है। साहू समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे समाज के लिए गौरव का विषय बताया है।
कु. प्रेरणा साहू की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। समाज को उनसे भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा और जनकल्याण की अपेक्षा है।





