नई दिल्ली/रायपुर। PM Modi Tweet: देश की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्भुत कला और सशक्त प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा पंडवानी को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई।
सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 5, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”
तीजन बाई ने अपने लंबे कलात्मक जीवन में पंडवानी गायन को देश-विदेश के मंचों तक पहुंचाया और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी अनूठी गायन शैली और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति ने उन्हें भारतीय लोक कला की सबसे प्रतिष्ठित हस्तियों में शामिल किया।
प्रधानमंत्री के शोक संदेश के बाद देशभर के कलाकारों, जनप्रतिनिधियों और उनके प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को भारतीय लोक कला और संस्कृति के लिए एक ऐसी क्षति माना जा रहा है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।






