--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: दो सड़क हादसों से दहला जिला: एक ने गंवाई जान

By NS
On: July 5, 2026 3:39 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जांजगीर-चांपा । CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना बिर्रा थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने पैदल जा रहे अधेड़ को कुचल दिया। वहीं दूसरी घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर की है।

बिर्रा थाना क्षेत्र में टॉकीज के पास पैदल जा रहे वार्ड क्रमांक 9 निवासी छत्तु पटेल को शिवरीनारायण की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना पर बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ग्रामीणों को समझाइश देने में जुटी रही।

– Advertisement –

Ad image

वहीं दूसरी घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरदा के मुख्य मार्ग पर हुई, जहां कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कार चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस दोनों मामलों में जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment