--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: एल्डरमैन सूची पर भाजपा में बवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता

By NS
On: July 3, 2026 10:29 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बिलासपुर नगर निगम के 11 एल्डरमैन की सूची जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी में असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। सूची को लेकर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाया है, जिसके चलते विरोध और इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्वी मंडल एवं रेलवे सह प्रभारी निर्मल जीवनानी ने पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला भाजपा अध्यक्ष को सौंपते हुए आरोप लगाया कि एल्डरमैन नियुक्ति में वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए एक व्यक्ति को एल्डरमैन बनाए जाने से पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

निर्मल जीवनानी ने कहा कि यदि इसी तरह मनमाने ढंग से निर्णय लिए जाते रहे तो भविष्य में पार्टी को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें चर्चा के लिए बुलाते हैं तो वे अपनी बात रखने जरूर जाएंगे। एल्डरमैन सूची को लेकर पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है।

 

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment