पाटन। कोसरिया मरार समाज पाटन राज द्वारा मां शाकंभरी देवी पूजा महोत्सव एवं वार्षिक सम्मेलन 2026 का आयोजन शनिवार 14 मार्च को पाटन, जिला दुर्ग में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे दीप प्रज्वलन तथा मां शाकंभरी देवी के मंत्रोच्चार के साथ पूजा-हवन से होगी।आयोजन के अंतर्गत सुबह 11:30 बजे ग्राम प्रमुखों एवं पदाधिकारियों का सम्मान तथा उद्बोधन होगा। दोपहर 1 बजे से भोजन व्यवस्था रखी गई है। दोपहर 2:30 बजे अतिथि स्वागत, बुजुर्ग सम्मान तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के आय-व्यय की जानकारी भी प्रस्तुत की जाएगी।कार्यक्रम के अंत में दोपहर 3 बजे से चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ होगी। उक्त जानकारी लक्ष्मीनारायण पटेल ने प्रेषित किया


