स्व. शैलेश साहू के अधूरे सपनों को पूरा करने उर्वशी साहू को मिल रहा जनसमर्थन

NFA@0298
2 Min Read


  • पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू सहित कांग्रेस नेताओं ने घर-घर पहुंचकर किया जनसंपर्क

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 04 में जनपद सदस्य पद हेतु हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उर्वशी शैलेश साहू को मतदाताओं का लगातार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। क्षेत्र में नौतपा की भीषण गर्मी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बना हुआ है और गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू सहित कांग्रेस के जनपद सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्राम पहंदा में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया तथा मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में ट्रेक्टर चलाता किसान छाप में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों एवं मतदाताओं का कहना है कि स्व. शैलेश साहू के अधूरे विकास कार्यों और जनसेवा के संकल्प को पूरा करने के लिए वे उर्वशी शैलेश साहू का समर्थन कर रहे हैं।क्षेत्रवासियों का स्नेह और विश्वास कांग्रेस प्रत्याशी को लगातार मिल रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।

जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, जनपद सदस्य दिनेश साहू, उर्वशी वर्मा, उत्तम बघेल,अजय वर्मा, अमलेश्वर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पूर्व उपाध्यक्ष उमेश साहू, जागेत्री साहू, महेंद्र वर्मा, संतोषी तिवारी, कल्याण साहू, दुलेश्वर साहू, रामकुमार बंधे, पुष्पा वर्मा, किरण चंद्राकर,रूपचंद साहू,प्रदीप बनपेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मतदाता उपस्थित थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment