--विज्ञापन यहां--

सेवा सहकारी समिति फेकारी की वार्षिक आमसभा संपन्नसमिति के आय-व्यय, कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

By NS
On: September 28, 2026 9:47 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। सेवा सहकारी समिति मर्यादित फेकारी के प्रांगण में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को समिति की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा के दौरान समिति के विभिन्न कार्यों, आय-व्यय की जानकारी, अब तक की गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों को समिति की कार्यप्रणाली एवं प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सदस्यों ने समिति के संचालन एवं क्षेत्र के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव और विचार भी रखे।
समिति के पदाधिकारियों ने सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही। वार्षिक आमसभा निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमानुसार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

आमसभा में कार्यक्रम में समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष पारखत साहू,ज्योति प्रकाश साहू मंडल अध्यक्ष दरबार मोखली, रामसुमेर छेदइया जनपद सदस्य, युवगेंद्र साहू सरपंच फेकारी, महेश साहू बोहारडीह सरपंच, केजू राम साहू, दानेश्वर साहू, आत्माराम साहू, मोहित कुमार अमृत समिति प्रबंधक फेकारी, वरुण साहू धोराभाटा प्रभारी, समिति कर्मचारी मुकेश वर्मा, नागेश पटेल, किरण वर्मा, वामन साहू सहित आश्रित ग्रामों के सदस्य एवं समिति कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment