--विज्ञापन यहां--

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दुर्ग पुलिस का वृहद वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

By NS
On: June 29, 2026 11:12 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


भिलाई। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को दुर्ग पुलिस ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना के तहत सेक्टर-06 भिलाई स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे मैदान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य और पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर,अनूप लकड़ा एसडीओपी पाटन, एसडीओपी धमधा, महिला सेल के राजपत्रित अधिकारी सहित जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारीगण, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजी अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण का निर्माण संभव है।
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है। पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है और दुर्ग पुलिस भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता अभियान चलाती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भोजपुरी इंडस्ट्री में बढ़ा विवाद: अंजना सिंह के समर्थन में उतरे एक्स पति यश कुमार, खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर लगाए गंभीर आरोप

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ

CG NEWS: नकटी में हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में माना

नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, सांसद विजय बघेल ने दी जिम्मेदारियों के निर्वहन की सीख

‘एक देश, एक चुनाव’ पर अभी करना होगा लंबा इंतजार! मानसून सत्र

दहेज की मांग, मारपीट, जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में कार्रवाई, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

Leave a Comment