खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,
,,,,,,कोहका कुरुद मे स्व. चिंता राम यादव शिक्षक के प्रथम पुण्यतिथि पर कुरुद बाजार चौक मे 10 जुलाई से 18 जुलाई तक शिव महापुराण महाकथा के शुभारंभ अवसर पर कुरुद में भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों, युवाओं, बच्चों एवं श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कलश पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर सुसज्जित कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली।

यात्रा में भगवान शिव एवं माता पार्वती की आकर्षक झांकी, ध्वज-पताकाएं, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े तथा भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरा मार्ग “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।आयोजन समिति ने बताया कि शिव पुराण महाकथा के दौरान प्रतिदिन प्रख्यात कथा वाचक पंडित राजेश्वर दुबे जलेश्वर शिव नगरी धाम तुमड़ीपार साजा जिला बेमेतरा छः ग. द्वारा भगवान शिव की दिव्य कथाओं का रसपान कराया जाएगा।

कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति, संस्कार एवं मानव जीवन के आदर्शों का संदेश मिलेगा। प्रतिदिन भजन-कीर्तन, आरती एवं महाप्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति चमेली यादव, आशीष यादव, संगीता यादव, वेदप्रकाश यादव, गायत्री यादव ग्रामवासियों, महिला मंडलों, युवा साथियों एवं सभी श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु शामिल हुए।

पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।शिव पुराण महाकथा एवं भव्य कलश यात्रा ने कोहका (कुरूद) के धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने इसे एक ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय आयोजन बताते हुए कथा के सफल एवं मंगलमय आयोजन की कामना की।





