इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता धुरंधर पार्षद वार्ड क्रमांक 13 , अध्यक्षता दीपक यादव पार्षद वार्ड क्रमांक 14 तथा विशेष अतिथि श्रीमती रानी केशव बंछोर सांसद प्रतिनिधि /भाजपा मंडल अध्यक्ष पाटन , गुणेश्वर प्रसाद वर्मा BRC पाटन थे। अतिथियों के द्वारा सरस्वती पूजन पश्चात नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर,मिठाई खिलाकर,गणवेश एवं पुस्तक प्रदान करके स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती संगीता धुरंधर, श्रीमती रानी केशव बंछोर तथा गुणेश्वर वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शाला के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किये जाये।
शाला प्रवेशोत्सव के इस कार्यक्रम में संतोष कुमार शर्मा प्रधानपाठक माध्यमिक , कमलेश कुमार साहू प्रधानपाठक प्राथमिक , रोशन कुमार सी ए सी , श्रीमती आशा साहू, प्रफुल्ल चंद्र साहू शिक्षक, ठाकुर राम यादव शिक्षक, श्रीमती भूमिजा देवांगन, श्रीमती प्रभा धुरंधर , श्रीमती संतोषी धुरंधर , श्रीमती मंगलीन यादव , श्रीमती भुनेश्वरी यादव , श्रीमती भारती वर्मा श्रीमती लता शांडिल्य, श्रीमती लीला यादव , श्रीमती प्रमिला कोसे, श्रीमती तामेश्वरी यादव सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे।





